मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलो पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियो ने सुनी जनसमस्या
मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलो में आज सम्पूर्ण समधान दिवस का अयोजन किया गया, तहसील सदर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना, जिलाधिकारी के समक्ष कुल 93 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 21 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित किया कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को बार-बार तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, फरियादियों की समस्याओ को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं, अधिकांश शिकायतें निजी भूमि अथवा रकबा हो लेकर आये जिलाधिकारी ने कानूनगो व स्थानीय लेखपालो की टीम बनाते हुए निर्देशित किया कि पैमाइश कराते हुए प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं, तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 68 प्रार्थना पत्रो में से 02 का नितस्तारण, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के समक्ष प्राप्त 84 प्रार्थना पत्रो में 05 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में 97 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 09 का निस्तारण किया गया ,