मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थानों से फरार सात वारण्टी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थानों से फरार चल रहे सात वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसमे थाना अदलहाट पुलिस द्वारा दो फरार वारण्टी 1.महेश राम पुत्र पनारू राम निवासी खजुरौल थाना अदलहाट व 2.घनश्याम सिंह पुत्र निगम सिंह निवासी नियामतपुर कलां थाना अदलहाट को घर से गिरफ्तार किया, थाना अहरौरा पुलिस द्वारा भी दो वारण्टी 1.जितेन्द्र कुमार पुत्र सरजू राम निवासी मदारपुर थाना अहरौरा व 2.पप्पू पुत्र स्व0 हरेराम निवासी रोशनहर थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया, इसी प्रकार थाना मड़िहान पुलिस द्वारा एक वारण्टी टुनटुन उर्फ संतोष चौहान पुत्र स्व0पलटू निवासी अटारी थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया गया, थाना सन्तनगर पुलिस ने दो फरार वारण्टी 1.महेन्द्र उपाध्याय पुत्र दीनानाथ व 2.जगदीश पुत्र शारदा प्रसाद निवासीगण रैकल थाना सन्तनगर को उनके घर से गिरफ्तार किया, गिरफ्तार सभी वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ,