मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग क्षेत्रो के सड़क हादसे में तीन की मौत एक दर्जन घायल
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में आज जहा तीन लोगो की मौत हो गयी तो वही दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए है , मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना थाना हलिया क्षेत्र के ग्राम रामपुर नौडीहा में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया , जब खेत जोताई करने के बाद ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतार रहा था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया , जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी , उस पर बैठे दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए , दूसरी घटना थाना मड़िहान क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास मजदूरों से भरी आटो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर मारने से ऑटो में सवार एक मजदूर की मौत हो गयी , तो वही उसमे सवार अन्य नौ लोग घायल हो गए , बताया गया कि सभी थाना हलिया क्षेत्र के रहने वाले थे सोनभद्र में मजदूरी के लिए जा रहे थे , तीसरी घटना थाना कछवा क्षेत्र के बड़ापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया जिसमे एक कि मौत हो गयी तो वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया , तीनो थानों की पुलिस तीनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही को पूरा किया ,