मिर्ज़ापुर छानबे सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आये नरेश उत्तम पटेल ने सरकार पर साधा निशाना
मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए लोगो से वोट के लिए अपील करने हलिया क्षेत्र में पहुचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर हमला बोला , आज हलिया रतेह चौराहे स्थित चौधरी राम हरख सिंह इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित विशाल जनसभा में 395 छानबे विधानसभा सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल के प्रचार करने पहुचे थे , प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजी से बढ़ती महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है , उन्होंने कहा कि यह चुनाव सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की अनुपस्थिति में हो रहा है , वह तो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके विचार हम लोगों के बीच में आज भी जिंदा हैं , भाजपा सबसे झूठी पार्टी है , जिसे समाजवादी पार्टी ही कड़ी टक्कर देकर सत्ता से बेदखल करने में सक्षम है , उन्होंने कहा कि 2014 में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के दाम तीन गुना बढ़ गए , हर वस्तु के दाम बढ़ते जा रहे हैं , महंगाई चरम पर है , बेरोजगारी कम नहीं हो रही , स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की उपज का मूल्य उसकी लागत का डेढ़ से दो गुना देने का वादा भी झूठा निकला ,
नरेश उत्तम ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है , उन्होंने कहा कि सपा विचारधारा की पार्टी है , भाजपा सरकार में चारो तरफ लूटपाट हत्या हो रही है , किसान अपने उपज की दाम के लिए परेशान है , व्यापारी इस सरकार से तंग हो चुका है , 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल को आप सभी मतदाता विजयी बनाये ,