मिर्ज़ापुर चुनार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार पुलिस ने आज चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनंदन’ द्वारा जनपद में वाहनों की चोरी व बिक्री करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर चलाये गए अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 इन्द्र भुषण मिश्रा चौकी प्रभारी शक्तेशगंढ़ पुलिस टीम के साथ थाना चुनार क्षेत्र से अभियुक्त निहाल विश्वकर्मा पुत्र संतोष कुमार विश्वकर्मा निवासी हीरापुर हाथी बाजार वाराणसी को चोरी की मोटरसाइकिल सी.डी.डीलक्स वाहन संख्याः UP 65 AY 6704 के साथ गिरफ्तार किया , थाना चुनार पर धारा 411 पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेजा ,