मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में लगी भीषण आग टैक्टर सहित लाखो का सामान जलकर खाक
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के नुआंव गांव में घर के बगल में बने गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों आग लग गयी , देखते ही देखते आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर गोदाम में खड़े टैक्टर सहित लाखो का सामान जलकर खाक हो गया , घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्र के नुआंव गांव के रहने वाले मानिक राम सिंह के घर के बगल में बने गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात आग लग गयी , जिसमे टैक्टर , जनलेटर, राशन, घरेलू सामान, पटरा, प्लाई, वगैरह जलकर राख हो गया , मकान स्वामी के अनुसार करीब दस लाख मूल्य के सामान जल गए , वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुची फायर बिर्गेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ,