मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में कुंए से पानी निकलते समय 12 वर्षीय बालिका की कुंए में गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के ग्राम नुनौटी में आज कुंए से पानी निकलते समय 12 वर्षीय बालिका की पैर फिसने से कुंए में गिर गयी जब तक उसे कुंए से बाहर निकाला जाता उससे पहले ही पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम नुनौटी की रहने वाली 12 वर्षीय रिंकी पुत्री स्व0 गोपी आज कुएं से पानी भरते समय अचानक पैर फिसलकर कुंए में गिर जाने के कारण पानी मे डूबकर उसकी मृत्यु हो गयी , सूचना मिलने पर थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो की मदद से रिंकी के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,