मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के विश्वनाथपुरी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के विश्वनाथपुरी रेलवे क्रासिंग के पास बीते देर रात में ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की कटकर मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार युवक कपिल पटेल पुत्र झग्गर उम्र करीब-25 वर्ष के ही गांव के एक व्यक्ति राजेश पटेल की गायब होने के सम्बन्ध में उनके परिजनों द्वारा मृतक कपिल पटेल के उपर आरोप लगाया गया था, बताया गया कि उसी आरोप के तनाव में आकर कपिल पटेल द्वारा आत्महत्या कर लिया गया , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी, थाना चुनार, फोरेंसिक टीम व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा पूरी की गई ,