मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के ग्राम धौहा के पास ट्रेन की चपेट में आने से ससुराल आये युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के ग्राम धौहा के पास आज ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार उमेश पुत्र भगवान राम उम्र करीब 34 वर्ष जो ग्राम गोगीपुर करगहर जनपद रोहतास बिहार का रहने वाला था , वह अपने ससुराल आया हुआ था , थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम धौहा के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी , सूचना मिलने पर थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की बाकी कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,