मिर्ज़ापुर चुनार के मिनी स्टेडियम में 10 दिनों तक चलेगा खेल का महाकुम्भ 700 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
मिर्ज़ापुर चुनार विधायक अनुराग सिंह की माता पूर्व मेयर स्व0 सरोज सिंह की स्मृति में आयोजित चुनार प्रीमियर लीग का शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया , चुनार मेड़िया के मिनी स्टेडियम में दस दिनों तक चलने वाले खेलों के महा कुम्भ में क्रिकेट, फुटबाल, महिला बालीबाल, कबड्डी व बैडमिंटन के खेल खेला जाएगा, उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गांवों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अंदर ओलंपिक पदक जीतने की क्षमता है, इस प्रीमियर लीग द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को पहुचने का रास्ता मिलेगा, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया का नारा दिया है, प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि खेल प्रतिभाओं को निखारने में कोई कमी नहीं रहेगी, विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव गांव तक जाएगी, गांव की समस्याओं का गांव में ही निस्तारण हो रहा है, 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनने का सपना साकार होगा, चुनार प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए उन्होंने चुनार विधायक अनुराग सिंह की सराहना की तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया, विधायक चुनार अनुराग सिंह ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया, विधायक चुनार ने अपने संबोधन में कहा कि उप मुख्यमंत्री द्वारा चुनार क्षेत्र को तीन पीपे का पुल दिया गया तथा पक्का पुल निर्माण में भी आपके द्वारा पूर्णता प्रदान की गई, उन्होने बताया कि सीखड़ विकास क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं, मेड़िया में मिनी स्टेडियम के निर्माण के बाद से 17 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेलों में हो चुका है, उन्होंने जनपद के जन-जन की तरफ से उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया,