मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगा दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पकड़ाया
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को पकड़ कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चील्ह पर 10 सितम्बर को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के खिलाफ लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने लड़की को पूर्व में ही बरामद कर लिया था , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त बाल अपचारी को पकड़कर धारा 363, 366, 376 (3),504 भादवि व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए पकड़े गये बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया ,