मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के पुरजागीर बाजार के पास बीती रात रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के पुरजागीर बाजार के पास बीती रात 9 बजे के आस पास रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार मृत्यक युवक सुनील कुमार कुलहुवा गांव का रहने वाला था , जो पुरजागीर बाजार में चाट समोसा की दुकान लगाया करता था , बीती रात 9:00 बजे के आस पास सुनील दुकान बंद करने के बाद सड़क किनारे कूड़ा फेंकने गया था, उसी समय औराई से मिर्जापुर की ओर गलत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दिया , सुनील के गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगो द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा है गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया , घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया , मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,