मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के पुरजागिर के पास चार पहिया की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के पुरजागिर के पास चार पहिया वाहन से टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा का रहने वाला बबलू औराई अपनी बहन के घर गया हुआ था , वहा से वापस आते समय थाना चील्ह क्षेत्र के पुरजागिर के पास उसकी मोटरसाइकिल में अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया , जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया , स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान युवक की हुई मौत हो गयी ,