मिर्ज़ापुर गैपुरा के बन्द रेलवे क्रासिंग को क्रास करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के गैपुरा के बन्द रेलवे क्रासिंग को क्रास करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति व एक 17 वर्षीय युवती दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार बन्द हो चुके गैपुरा रेलवे क्रासिंग बन्द होने के बावजूद क्रास कर रहे थे, उसी समय मालगाड़ी आ जाने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से जैनुल अंसारी पुत्र खट्टर अंसारी उम्र करीब-40 वर्ष व पूजा श्रीवास्तव पुत्री गंगा प्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब-17 वर्ष दोनो लोग थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के नौगाँव के रहने वाले थे, दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई , सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना विन्ध्याचल पुलिस पहुँच कर मृत उपरोक्त दोनों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,