मिर्ज़ापुर गार्ड की मदद करने वाले छात्र को भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर काश वैन लूटकांड में गोली लगने से घायल गार्ड की मदद करने वाले बच्चे को आज भाजपा नेता मनोज जायसवाल उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया , हम आपको बता दे कि मंगलवार को थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर एक्सिस बैंक के बाहर पहुंचे कैश वैन लूट कांड में बदमाशो द्वारा कैश वैन के गार्ड जय सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था , बाद में इलाज के दौरान गार्ड की मौत हो गयी थी , उस समय मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही लेकिन कोई भी शख्स घायल गार्ड की मदद करने को आगे नही आया था , उस समय स्कूल से घर जा रहे छात्र देव पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय ने अपनी साइकिल को खड़ी कर घायल गार्ड को गोदी में उठाकर उसको थपथपा कर होश में लाने की कोशिश करने लगा था , वहा मौजूद अन्य लोगो की मदद से छात्र ने घायल गार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया था , मदद करने के दौरान छात्र का पूरा ड्रेस खून लगने से खराब हो गया था , आज बहादुर छात्र के घर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने पहुंचकर उसकी बहादुरी को देखते हुए काफी तारीफ करते हुए छात्र को सम्मानित करते हुए कहा कि छात्र ने बिना भय के साहस का परिचय देते हुए घायल गार्ड की मदद किया था , ऐसे बहादुर बच्चे को सम्मानित कर बच्चे के हौसले को बढ़ाया है , इस अवसर पर उत्तर कुमार मोर्य, दिनेश तिवारी, विद्याधर तिवारी, आशुकान्त चुनाहे, उमेश गुप्ता, प्रितम केसरवानी, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप सोनकर, बाबूराम गुप्ता, शिवांशु सिंह अजय अग्रहरि सहित और भी लोग मौजूद रहे ,