मिर्ज़ापुर गंगा नदी में दो सेमी की रफ्तार से बढ़त जारी तटवर्ती इलाके के लोग सहमे
मिर्जापुर गंगा नदी में पानी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाके में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है , मिर्ज़ापुर एमसीडी द्वारा गुरुवार को सुबह आठ बजे जारी आकड़ो में गंगा नदी दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए , गंगा का जलस्तर 70.30 मीटर तक पहुंच गया है , पिछले एक सप्ताह से लगातार गंगा नदी में पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ना शुरू हो गई हैं , गंगा का चेतावनी निशान 76.724 मीटर व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है , 02 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा में पानी बढ़ने की रफ्तार जारी है ,