मिर्ज़ापुर गंगा नदी में दूसरे दिन भी पानी घटने का सिलसिला जारी घटने की रफ्तार बढ़ी
मिर्जापुर गंगा नदी में आज दूसरे दिन भी जलस्तर घटने का सिलसिला जारी रहा , बल्कि गंगा नदी का जलस्तर घटने की रफ्तार कल की अपेक्षा आज कुछ तेज घटाव दर्ज किया गया , पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे पानी का जलस्तर की रफ्तार अब रुक गयी है , आज सुबह 8 बजे जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी का पानी 1.75 सेमी से प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है , जिससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस लिया , गंगा नदी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह तक लगातार बढ़ रहा था , जो इधर दो दिनों से घटने लगा है , मिर्ज़ापुर एमसीडी द्वारा आज शनिवार सुबह आठ बजे जारी आकड़ो में गंगा नदी का जलस्तर 1.75 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटते हुए 69.84 दर्ज किया गया , गंगा नदी में चेतावनी निशान 76.724 मीटर व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है ,