मिर्ज़ापुर गंगा नदी में एक हफ्ते से बढ़ते पानी की रुकी रफ्तार 0.16 सेमी से घटना शुरू
मिर्जापुर गंगा नदी में पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे पानी का जलस्तर की रफ्तार रुकी आज सुबह 8 बजे जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी का पानी 0.16 सेमी से प्रति घंटे की रफ्तार से घटना शुरू हो गया है , जिससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया , गंगा नदी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाके में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही थी , मिर्ज़ापुर एमसीडी द्वारा आज शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आकड़ो में गंगा नदी का जलस्तर 0.16 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगी है , कल गंगा का जलस्तर जहा 70.30 मीटर तक पहुंच गया था , तो वही आज सुबह 70.26 मीटर पर दर्ज किया गया , गंगा नदी में चेतावनी निशान 76.724 मीटर व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है , 0.16 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा नदी में पानी घटने से तटवर्ती क्षेत्र के लोग कुछ राहत महसूस कर रहे है ,