मिर्ज़ापुर खनन पट्टा चालू कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय पर आज बड़ी संख्या में खनन मजदूर खनन पट्टा चालू कराने की मांग को प्रदर्शन किया , उनका कहना है कि खनन पट्टा बन्द हो जाने की वजह से हम सभी बेरोजगार हो गए है , हम लोगो का पूरा परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है , थाना अहरौरा क्षेत्र में एन०जी०टी० द्वारा पारित आदेश पर 26 स्टोन क्रेशर उद्योगों एवं 40 ईमारती पत्थर खनन पट्टा को बंद कर दिया गया है , jisse स्थानीय श्रमिक, मजदूर एवं गरीब वर्ग के हजारों श्रमिकों के समक्ष बेरोजगारी तथा सूखा पड़ जाने के कारण भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है , आज जिला मुख्यालय पर बेरोजगार बड़ी संख्या में श्रमिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर बन्द खनन पट्टा को खोलने की माँग करते हुए , राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को सौंपकर न्याय की माँग किया गया ,