मिर्ज़ापुर कोहरे की चादर ने रोकी सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार तो रेलवे लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार कई गाड़िया 10 से 12 घंटे लेट
मिर्ज़ापुर वैसे तो कोहरे की चादर ने पूरे उत्तर भारत को इन दिनों अपने सफेद चादर के आगोश में लिया हुआ है, एक ओर जहां गलन बढ़ गयी है, तो वही दूसरी तरफ सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार, रेलवे लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार भी रोक दी है, रेलवे की कई ट्रेन कोहरे की वजह से 10 से 12 घंटे लेट चल रही है , मिर्जापुर के ग्रामीण क्षेत्रो में आज कोहरे की धुंध में सड़क पर चलने वाली गाड़ियो की सिर्फ हल्की लाइट ही दिखाई पड़ रही है, यही हाल रेल की पटरियो का भी है, जिसकी वजह से कई ट्रेन कोहरे की वजह से 10 से 12 घंटे लेट चल रही है , विजिबिलिटी बहुत कम है , कोहरे की वजह से गलन बढ़ गयी है,