मिर्ज़ापुर कैश वैन व छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लूट के बाद एक्सिस बैंक के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर बीते 12 सितंबर को कैश वैन गार्ड को बदमाशो द्वारा गोली मार कर लुटेरे उसमे से कैश बॉक्स लूटकर फरार हो गए थे , जिसमें लगभग 39 लाख रुपये बदमाशो द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था , इसी तरह व 19 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के एक्सिस बैंक के अंदर घुसकर लुटेरों ने 5 करोड़ 62 लाख के कैश और ज्वैलरी लूट की घटना को अंजाम दिया था , जिसमे कई लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए है , लगातार हो रही लूट की घटना को देखते हुए आज रियल्टी चेक में मिर्ज़ापुर के एक्सिस बैंक के बाहर तीन सुरक्षा कर्मी बैंक टाइम में तैनात दिखाई पड़े , जो आने जाने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रहे थे ,