मिर्ज़ापुर कैश वैन लूट व हत्या मामले में लुटेरों का गोली मारते नया मिला cctv फुटेज
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर 12 सितम्बर को दिन दहाड़े हौसला बुलन्द बदमाशो द्वारा कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर उसकी हत्या कर उसके असलहे को छीनकर कैश वैन से कैश बॉक्स लूट कर ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार लुटेरे फरार हो गए थे , नया cctv कैश वैन को लूटते व गार्ड की हत्या करते लुटेरों का कैश वैन में लगे cctv कैमरे में साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है कि कैसे बदमाशो ने कैश वैन लूट को अंजाम दिया , आज लूट के सातवें दिन भी पुलिस के हाथ अभी तक बदमाशो के बारे में कोई अहम सुराग हाथ नही लग पाया , जब कि मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के हर गली मोहल्ले में लगे सैकड़ो cctv फुटेज को पुलिस जांच एजेंसी ने बड़ी ही बारीकी से खंगाल चुकी है , इस फुटेज में लूट में शामिल बदमाशो ने कैश वैन के गार्ड को पहले गोली मारने से पहले एक बदमाश अपने हाथ मे लिए हेलमेट को लगाता दिखाई पड़ रहा है , इससे पहले वह बिना हेलमेट खड़ा था , जैसे ही कैश वैन एक्सिस बैंक पर पहुंची गार्ड और कैश वैन के मैनेजर द्वारा कैश बॉक्स को निकालने के लिए वैन के गेट को खोलते है , तभी घात लगाए बदमाश कैश वैन के पास पहुंचकर उसके गार्ड जय सिंह की गोली मार कर हत्या कर उसके बन्दूक को छीनकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कैश बॉक्स और एक बैग में रख्खे टोटल करीब 39 लाख रुपये लूटकर फरार हो जाते है ,