मिर्ज़ापुर के ड्रमण्डगंज क्षेत्र में गुजरात से आयी 17 वर्षीय युवती ने लगाया फांसी
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के ग्राम महुगड़ी में गांधीनगर गुजरात से अपनी नानी के घर आयी 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया , वैसे युवती कोरांव जनपद प्रयागराज की रहने वाली थी , लेकिन वह गांधीनगर गुजरात से अपनी नानी के घर आयी हुई थी , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुगड़ी में गांधीनगर गुजरात से अपनी नानी के घर आयी 17 वर्षीय कंचन पुत्री संतोष वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, फील्ड यूनिट, थाना ड्रमण्डगंज पुलिस , थाना लालगंज व हलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए , थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज बाकी की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,