मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र में किन्नर की हत्या का खुलासा दो गुटो के क्षेत्र बटवारे को लेकर की गई हत्या तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र में विगत चार दिनों से गायब किन्नर चन्दन पटेल उर्फ चाँदनी का शव एक कुएं से पुलिस ने 18 सितम्बर को बरामद किया था, जिसकी हत्या कर उसके शव को छुपाने की नीयत से हत्यारो ने कुएं में फेंक दिया था, शव मिलने के बाद पुलिस जांच करते हुए हत्यारो तक पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसका खुलासा आज अपर पुलिस अधीक्षक ने करते हुए बताया कि किन्नरों के दो गुटो में क्षेत्र बटवारे को लेकर चन्दन पटेल उर्फ चाँदनी की हत्या तीन लोगो द्वारा की गई थी, हत्या में शामिल तीन आरोपियो को मुखबिर की सूचना के आधार पर 1.रितिक मौर्या पुत्र सुभाष मौर्या निवासी सौली बधवां थाना कछवां, 2. विशाल सरोज पुत्र नन्हकू सरोज निवासी सौली बधवां थाना कछवां, 3.अजय मौर्या पुत्र सुजीत मौर्या निवासी सौली बधवां थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया गया है, घटना में इस्तेमाल आटो UP 65 GT 3954 को भी बरामद कर लिया गया , गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया कि पूर्व में चन्दन पटेल उर्फ चाँदनी (मृतक) गुट के किन्नरों द्वारा क्षेत्र बटवारे की बात को लेकर शहनाज गुट के किन्नरों के साथ मारपीट किया गया था, इसी बात का बदला लेने के नियत से सुनियोजित ढ़ग से चन्दन उर्फ चाँदनी को आर्केस्ट्रा में काम करने के बात कह कर रखैना थाना मिर्जामुराद से आटो संख्या UP65GT3954 में बैठाकर ग्राम पीरोली में लाकर मारपीट कर हत्या कर उसके शव को छुपाने के नियत से मृतक के शव को गांव के ही एक कुएं में फेक दिया था, पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया ,