मिर्ज़ापुर अहरौरा में बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालो को पुलिस ने गुलाब का फूल देकर किया जागरूक
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के इमिलिया चट्टी में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर पुलिस कर्मियों ने लोगोँ को गुलाब का फूल देकर जागरुक किया जा रहा है, इमलिया चट्टी पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन व चार पहिया चालकों को यातायात नियमों के बारें में जानकारी देते हुए गुलाब का फूल देकर सुरक्षित चलने की सलाह दे रहे हैं, उनका जागरुक करने का नायाब तरीका लोगों को पसन्द आ रहा है , लोगों को सुरक्षित चलने के लिए यातायात के नियम बताया जा रहा है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट अवश्य पहननें, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांध कर चलने का संदेश दे रहे हैं , साथ ही सभी को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया जा रहा है,