मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में शादी का झासा देकर तीन साल से युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में शादी का झासा देकर एक युवक युवती से बीते तीन सालो से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर बीते 12 फरवरी को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध तीन वर्षों से शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, पुलिस ने धारा 376, 342, 328 में मामला दर्ज कर लिया था, आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से अभियुक्त आकाश पटेल पुत्र पन्नर पटेल निवासी ग्राम कजाकपुर थाना अहरौरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,