मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने वाला नाबालिग पकड़ा गया
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला नाबालिग बाल अपचारी पकड़ा गया , पुलिस ने भगाने वाले बाल अपचारी को पकड़ कर किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर 08 सितम्बर को क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर धारा 363, 366 पंजीकृत कर आज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक मनोज राय ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर नामजद बाल अपचारी को पकड़ लिया , थाना अहरौरा पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए पकड़े गये बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया ,