मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र बीती रात कार सवार बदमाशो ने व्यापारी से की लूट पुलिस कर रही इनकार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के घाटमपुर और बरबकपुर गेट के बीच बीती रात करीब 11:30 बजे अल्ट्रो कार सवार चार से पांच की संख्या में बदमाशो ने सब्जी व्यापारी से मारपीट कर एक लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए , मिली जानकारी के अनुसार सब्जी व्यवसायी अशोक सोनकर पुत्र रामकिशुन सोनकर निवासी पीयरवा पोखरा उम्र करीब 28 वर्ष जो सब्जी का व्यापारी है वह प्रत्येक दिन वाराणसी के चानुवा शट्टी सब्जी खरीदने के लिए आता जाता है , कल बीती रात करीब 11:30 बजे अल्ट्रो कार सवार चार से पांच की संख्या में बदमाशो ने सब्जी व्यापारी के थ्री व्हीलर माल वाहन को घाटमपुर और बरबकपुर गेट के बीच रोक कर मारपीट कर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए , जिसके सम्बन्ध में व्यापारी अशोक द्वारा थाना अहरौरा पर मामले में प्रार्थना पत्र दिया है , एक ओर जहा व्यापारी द्वारा एक लाख रुपये लूटने की बात बताई जा रही है , तो वही थाना प्रभारी अमित मिश्रा को यह मामला मारपीट का लग रहा है , अशोक कुमार ने बताया कि वह पैसा दोनों पाकेट में रखकर टेंपो में लेटा हुआ था , जब वह चालक से मारपीट के दौरान उठा तो बदमाश उसका पैसा छीनकर भाग गए , बताया गया कि सुबह थाने में पहुंचे व्यापारी अशोक से पुलिस ने मारपीट व पैसा कहीं गिर जाने की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कराया गया , इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला मारपीट का है और मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है ,