मिर्ज़ापुर अहरौरा और चुनार मे आज उमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निकाय चुनाव में भरेंगे जोश
मिर्ज़ापुर अहरौरा व चुनार में आज उत्तर प्रदेश के उमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अहरौरा और चुनार में निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाओ में जोश भरने कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे , जिसके लिए उमुख्यमंत्री दोनो जगहों पर निकाय चुनाव के लिए जनसभा को सम्बोधित करेंगे , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रदेश के उमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के लिए पिछले दो दिनों से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई दौर की बैठक कर कमर कस चुके है , आज 12.30 बजे उमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला अहरौरा के वनस्थली महाविद्यालय के मैदान में उतरेगा , वहा से कार द्वारा नारायण लान हाउस पहुचकर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे , उसके बाद उमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला चुनार के लिए उड़ेगा जो चुनार के परेड ग्राउंड में उतरेगा , यह पर चुनार के प्रत्याशी राज बहादुर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सारी तैयारियों को पूरा कर लिया है , जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है ,