मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में दो ट्रक चोरी की गिट्टी के साथ पकड़ा गया, लोकेशन बताने वाले बोलेरो सवार सहित पांच गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र से आज पुलिस और खनिज विभाग ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो ट्रकों को पकड़ा, जिसमे चोरी की गिट्टी लदी थी , साथ ही पुलिस ने ट्रक के आगे आगे चल रहे बोलेरो सवार को भी धार दबोचा, जो ट्रक को आगे ले जाने का लोकेशन बता रहे थे, पुलिस ने पूरे मामले में बोलेरो सवार सहित ट्रक पांच लोगो को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया , दरसल पूरा मामला मुखबिर की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस व खनन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया गया , पुलिस को जानकारी मिली कि दो ट्रको में चोरी का गिट्टी लाद कर चंदौली की तरफ जा रही है , आगे आगे एक बोलेरो लोकेशन दे रही है, पुलिस ने अदलहाट क्षेत्र के ग्राम खजुरौल के पासट्र क संख्या UP 51 T 9829 व UP 53 ET 1847, और बोलेरो संख्या- UP 67 H 9909 को पकड़ 1. विशाल यादव पुत्र उमाशंकर यादव (चालक ट्रक संख्या UP 51 T 9829), 2. धन्नजय यादव पुत्र भुल्लन यादव, 3. विकास कुमार सिंह पुत्र सिंहासन यादव, 4. अनिकेत कुमार पुत्र केशव यादव निवासीगण बसन्तु की मडई थाना अलीनगर चन्दौली व 5. आकाश पुत्र रामराज निवासी ग्राम जरहा थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया, उन लोगो ने पूछताछ में बताया गया कि दोनों ट्रकों में बिना परमिट का चोरी किया हुआ गिट्टी लदा हुआ है, जिसे दोनों ट्रक चालको द्वारा बाह्य जनपद से लाया जा रहा है, बोलेरो में अन्य तीन साथियों द्वारा आगे-आगे चलकर पुलिस, आरटीओ व खनन अधिकारी का लोकेशन देख कर ट्रकों को आगे पास कराते है ,