मिर्ज़ापुर S.N. पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बच्चो ने हर्षोल्लास के साथ मनाया शानदार प्रोग्राम किया पेश
मिर्ज़ापुर जनपद का सर्वश्रेष्ठ स्कूल संस्थान S.N. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया, सर्वप्रथम स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह ने स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया, उसके साथ ही बच्चो द्वारा स्कूल प्रांगण में 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर शानदार प्रोग्राम पेश किया, बच्चो का प्रोग्राम देखकर मौजूद अभिभावकों ने जोरदार तालिया बजाकर बच्चो के मनोबल को बढ़ाया, गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह द्वारा कई छात्र व छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए, प्रोत्साहन राशि दी गयी, डायरेक्टर राजेश सिंह के द्वारा सराहनीय कदम से छात्र व छात्राओं के चेहरे खिल उठे ,