मिर्ज़ापुर DIG आर0पी0 सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधीक्षक को स्वर्ण पद से सम्मानित किया
मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर0पी0 सिंह आज स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी देकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई , उसके बाद परिक्षेत्रीय कार्यालय एवं आवास परिसर में वृक्षारोपण कर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर0पी0 सिंह द्वारा मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण से सम्मानित किया ,