मिर्ज़ापुर 395-छानबे उप चुनाव लड़े सभी प्रत्याशी के रजिस्टर बिल बाउचर का मिलान 8 जून को
मिर्ज़ापुर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने जारी एक आदेश के तहत कहां है कि 395 - छानबे (अ०जा०) विधान सभा उप चुनाव 2023 में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों का पूरे निर्वाचन के दौरान व्यय की गयी धनराशि के लेखे को दाखिल करने के लिए दिनांक 08.06.2023 को कोषाधिकारी कक्ष कोषागार मीरजापुर में पूर्वान्ह 11.00 बजे से लेखा समाधान बैठक आयोजित की गयी है , 395 - छानबे विधान सभा उप चुनाव-2023 में चुनाव लड़ चुके समस्त प्रत्याशियो को निर्देशित किया जाता है कि पूरे निर्वाचन के दौरान व्यय की गई धनराशि की दिन प्रतिदिन व्यय रजिस्टर (भाग 'क', भाग 'ख' एवं भाग 'ग') एवं बिल / वाउचर का मिलान कराते हुए समस्त अभिलेख लेखा टीम के पास समय एवं निर्धारित स्थल पर पहुंचकर जमा कराना सुनिश्चित करें ,