मिर्जापुर शास्त्री सेतु पर कल शनिवार से 14 चक्के तक के वाहनों का आवागमन होगा शुरू
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने आज ट्रांसपोर्टर, ट्रक यूनियन, पम्प मालिकों और व्यापारियों के साथ की बैठक में निर्णय लिया गया कि कल शनिवार 13 जुलाई से शास्त्री सेतु पर से 14 चक्के वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा , आगामी 10 दिनो में हाइट बैरीकेटिंग लगने के बाद 18 चक्का तक के वाहन का भी आवागमन शुरू किया जाएगा , हम आपको बता दे कि कई जनपदों को जोड़ने वाला एकमात्र शास्त्री सेतु का फुटपाथ बीते दिनों बालू लदे ओवरलोड ट्रक चढ़ने से शास्त्री सेतु का फुटपाथ टूट गया था , सुरक्षा कारणों और जांच के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा शास्त्री सेतु पर से बड़े वाहनों के आवागमन पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया था, फुटपाथ का मरम्मत होने व जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज ट्रांसपोर्टर, ट्रक यूनियन, पम्प मालिकों और व्यापारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि कल 13 जुलाई से शास्त्री सेतु पर से 14 चक्का तक के वाहनो को आने जाने की इजाजत दी गयी , वहीं जिलाधिकारी ने बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शास्त्री सेतु के दोनों तरफ ओवरवेट हाइट बैरियर लगाये, और कही जगह देखकर धर्म कांटा भी लगाया जाये, जिसपर सभी ने सहमति जताई ,