मिर्जापुर नगर के संगठा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक डूबा ढाई घंटे बाद युवक के शव को गोताखोरों ने बरामद किया
मिर्जापुर थाना कोतवाली शेर क्षेत्र के संगठा घाट पर आज सुबह गंगा स्नान करने गया 25 वर्षीय युवक उज्जवल तिवारी स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब ढाई घंटे बाद डूबे युवक के शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया , मिली जानकारी के अनुसार युवक उज्जवल तिवारी पुत्र चंद्रमा तिवारी जो कि थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी माता गली का रहने वाला था , आज सुबह करीब घर से गंगा स्नान करने के लिए गया था , गंगा स्नान के दौरान उज्ज्वल गहरे पानी में चला जाने की वजह से डूब गया , युवक के डूबने की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब ढाई से तीन घंटे गंगा नदी में तलाश कराने के बाद युवक को बरामद कर लिया गया , युवक के मिलते ही परिवार के लोग पुलिस की मदद से तत्काल जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद युवक मृत घोषित कर दिया , बताया गया कि युवक दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था , आज सुबह गंगा स्नान के लिए गया था , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,