मिर्जापुर नगर के धुंधी कटरा में सभासद पति की पिटाई के मामले में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा में एक परिवार के लोगों द्वारा बीते दिनों वार्ड नंबर 35 की सभासद वर्षा वर्मा सभासद पति को बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था , जिसमें एक महिला अपने परिवार के साथ मिलकर सभासद पति का कपड़ा फाड़कर बीच सड़क पर जनकर पिटाई कर रहती नजर आ रही थी , पूरी घटना मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे के करीब थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा स्थित राम जानकी मंदिर में बने विद्यालय के शौचालय पर कब्जे का विरोध करने पर खड़ा हुआ था , एक महिला व उसके परिवार के द्वारा सभासद पति को बीच सड़क पर जमकर पिटाई करते हुए उनके कपड़े तक को फाड़ दिया गया था , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था , पिटाई के बाद सभासद पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था , आज दर्ज मुकदमा में पुलिस कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया है , पुलिस द्वारा बताया गया कि जो आगे की कानूनी कार्यवाही है उसे पूरा किया जा रहा है ,