मिर्जापुर गंगा नदी में पानी बढ़ने का सिलसिला 01 सेमी प्रति घंटा से जारी
मिर्जापुर में गंगा नदी में पानी बढ़ने का सिलसिला इन दिनों लगातार जारी है , आज सुबह 08 बजे जारी आकड़ो पर नजर डाले तो 01 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 69.40 मीटर पर रिकार्ड किया गया , लगातार बढ़ रहे गंगा नदी के जलस्तर से तटवर्ती इलाके में बसे लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है , गंगा का चेतावनी निशान 76.724 मीटर व खतरे का निशान 77.724 मीटर है , तो वही गंगा में आयी बाढ़ सबसे अधिक रिकार्ड नौ सितंबर 1978 को जो दर्ज किया गया था वो 80.34 मीटर दर्ज था , एमसीडी के द्वारा आज सुबह जहां 1.0 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा में पानी बढ़ने की बात कही गई ,