मिर्जापुर कैश वैन लूटकांड में सैकड़ो cctv फुटेज के माध्यम से लुटेरों की हो रही तलाश
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर हुए कैश वैन लूटकांड व हत्या के मामले में नगर क्षेत्र ही नही पूरे जनपद के बाहर जाने वाले रास्तो पर लगे सैकड़ो cctv फुटेज को जांच टीम खंगाल चुकी है , cctv फुटेज के माध्यम से लुटेरों की तलाश की जा रही है , पुलिस द्वारा हर थाना क्षेत्र व आसपास के गांव में सर्च अभियान चला कर लोगो को लुटेरों के cctv म फुटेज दिखाकर उनकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है , लेकिन अभी तक कोई ठोस कड़ी पुलिस के हाथ नही लग सका है , चारों बदमाशों के अंतिम लोकेशन चुनार क्षेत्र के डगमगपुर के पास मिला इसके बाद लुटेरों को भटौली की तरफ जाते एक घर के cctv फुटेज पुलिस के हाथ लगा , इसके बाद लुटेरों का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है , वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार जनपद मिर्ज़ापुर की घटना को लेकर कई तरह से जांच एजेंसियों से जांच करा रहे है , कई टीम बदमाशो को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, व नेपाल तक मे लुटेरों को पकड़ने गयी हुई है ,