मिर्जापुर कैश वैन लूट में प्रयोग बाइक को प्रदेश की एजेंसियों से खरीददारों की हो रही जांच
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के पास कैश वैन लूट व हत्याकांड में लुटेरों द्वारा जिस बाइक का स्तेमाल करके घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए , बाइक के आगे पीछे बदमाशो द्वारा अलग अलग नम्बर को दरसाया गया था , जिसको लेकर पुलिस जांच टीम प्रदेश भर के एजेंसियों में ऐसी मॉडल की बाइक खरीदारों के बारे में जानकारी लेकर जांच को आगे बढ़ाएगी , घटना की जांच में जुटी पुलिस और एसटीएफ की टीम अपराधियों के तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है , सुनसान जगहों व जंगलो में पुलिस टीम घटना में स्तेमाल बाइकों की तलाश कर रही है , क्यों कि संभावना जताया जा रहा है कि हो सकता है बाइको को छोड़कर अपराधी ट्रेन से भी फरार हो सकते है , इसके साथ ही जांच एजेंसी पूरे प्रदेश से इस तरह की बाइकों की खरीद करने वालों की सूची निकालकर उनकी भी जांच कर रही है , पुलिस ने अब तक ऐसे हजारो बाइको की जांच कर चुकी है , लूट की घटना में काली व लाल रंग की अपाचे आरटीआर 160 सीसी और डार्क आरेंज रंग राइडर कंपनी की बाइक का अपराधियो ने प्रयोग किया था ,