मिर्ज़ापुर इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, भाकपा माले ने आज संयुक्त रूप से सांसदों के निलंबन को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया , समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ सांसदों के निलंबन की कार्रवाई की गई , जो भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है ,कांग्रेस के नगर जिला अध्यक्ष राजन पाठक ने कहाकि विदेशों में भी सांसदों के निलंबन की कार्रवाई को लेकर लोग निंदा कर रहे हैं , संसद शीतकालीन सत्र के दौरान अलोकतांत्रिक तरीके से 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में आज गठबंधन के आह्वान पर इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, भाकपा माले ने आज संयुक्त रूप से जोरदार धरना व प्रदर्शन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि निलंबित सांसदो को बहाल किया जाय, इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित माॅग पत्र अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शिवकुमार शुक्ला को दिया , सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है , संसद एक बड़ी पंचायत है, हम संसद में नहीं बोलेंगे तो कहां बोलेंगे यह दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होने कहा कि सांसदो का निलबंन लोकतंत्र की हत्या के समान है किसी भी सूरत में सांसदो के निलंबन को सही नही ठहराया जा सकता है, इस सरकार से गरीबो का भला होने वाला नही है, आज देश की जनता, गरीबी, बेरोजगारी, मंहगाई से परेशान है परन्तु देश की भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नही है, सरकार मशीनरी का गलत तरीके से प्रयोग कर रही है, जो गरीब की हक की आवाज उठाने का प्रयास कर रहा है, उसे परेशान किया जा रहा है, महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाय जिससे लोकतंत्र की रक्षा हो सके, धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद लालचन्द कोल, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, कीर्ति कोल, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, दामोदर मौर्या, आदर्श यादव, राजेश भारती, सतीश मिश्रा, आरिफ खान, आम आदमी से सुनील पांडेय कांग्रेस के छोटे खान, राजन पाठक, सहित बड़ी संख्या में गठबंधन के लोग मौजूद रहे ,