मिर्जापुत नगर के फ़तहा में बिजली संविदा कर्मी की करन्ट लगने से मौत
मिर्जापुत नगर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के फ़तहा में बीती रात बारिश व आंधी पानी के बाद फ़तहा क्षेत्र में बिजली के तारो में आयी कुछ खराबी को सही करते समय बिजली संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी , बताया जाता है कि बीती रात बारिश व आंधी पानी के बाद सप्लाई में कुछ खराबी आ जाने के कारण उसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग के संविदा कर्मी मनोज यादव उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र रमाशंकर यादव को बुलाया गया , जो बिजली के तारो में आयी खराबी को ठीक करने के लिए फतहा ऑफिस के सामने लगे ट्रांसफार्मर के पास काम कर रहे थे , तभी अचानक से बिजली सप्लाई चालू हो गयी , जिससे मनोज को करंट का तेज झटका लगने की वजह से उनकी मौत हो गयी , बताया जा रहा है कि मनोज यादव की पारिवारिक स्थिति बहुत ही नाजुक है जिनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं ,