भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग ने ज्ञानपुर सीजीएम कोर्ट में किया सरेंडर
भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने आज ज्ञानपुर सीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया , उनके ऊपर पुलिस ने नौकरानी को सुसाइड के लिए उकसाने व बच्चों की तस्करी करने के मामले में मामला दर्ज किया है, कोर्ट में सरेंडर करते समय विधायक को पुलिस द्वारा खिंचने का प्रयास किया गया, करीब एक घण्टे कोर्ट रूम में रहने के बाद न्यायालय ने उन्हें जिला कारागार ज्ञानपुर भेज दिया, बाहर निकलने पर भदोही विधायक जाहिद बेग ने मीडिया से कहा कि मुझे न्यायालय पर भरोसा है, सरेंडर करते समय मुझे खींचा गया, मेरे साथ बदसलूकी की गई, मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया, मैं न गुंडा हूँ, न बदमाश हूँ, मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है, मुझे पता नही है, एक दिन पहले ही पुलिस ने विधायक के बेटे जईम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है , दरसल पूरा मामला बीते 09 सितंबर का है, सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर नाबालिग नौकरानी ने आत्महत्या कर लिया था, एक और नाबालिग सहायिका को पुलिस ने उनके आवास से छापेमारी कर बरामद किया था, पुलिस ने नौकरानी के सुसाइड मामले में विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने एवं एक से अधिक बच्चों की तस्करी एवं बंधक बनाकर बाल श्रम कराने के मामले में एफआईआर दर्ज किया था, उसी मामले में आज भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने अदालत में सरेंडर किया है ,