बनारस स्टेशन से 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन 18 दिसम्बर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
वाराणसी बनारस रेलवे स्टेशन से सप्ताह में 6 दिन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा , इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, वहीं ट्रेन संख्या 22415/22416 का रैक चेन्नई कोच फैक्ट्री से शुक्रवार को तैयार होकर वाराणसी पहुंच गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 दिसंबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे , वंदे भारत ट्रेन का रैक कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंच गया है, आरपीएफ कैंट पोस्ट के एसआई व कांस्टेबल इसकी निगरानी कर रहे हैं, शुभारंभ वाले दिन ट्रेन कैंट से सुबह छह बजे से बनारस स्टेशन से खुलेगी , 22415 बनारस-नई दिल्ली सेमी हाईस्पीड ट्रेन 7.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी , प्रयागराज से 7.39 पर खुलेगी, जो 9.32 बजे कानपुर पहुंचेगी , यहां चार मिनट के ठहराव के बाद 9.36 बजे रवाना होगी, दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी , वहीं 22416 दिल्ली-बनारस वंदे भारत अपराह्न 3 बजे दिल्ली स्टेशन से खुलेगी, 3.35 बजे चिपियाना होते हुए देर शाम 7.18 कानपुर पहुंचेगी, चार मिनट के ठहराव के बाद 7.22 बजे खुलेगी, रात 8.26 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, इसके बाद रात 11.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी, ट्रेन का कामर्शियल ठहराव प्रयागराज और कानपुर है,