प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 में लगी आग फायर ब्रिगेड ने पाया काबू कोई हताहत नही
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग सेक्टर 18 में आज शुक्रवार सुबह 11 बजे के आस पास संत हरिहरानंद के पंडाल में आग लग गयी, जिसकी वजह से आस पास के कई पंडाल जल गए, वहा मौजूद कुछ लोगो द्वारा बताया कि आग लगने के बाद सिलेंडर फटने जैसे धमाके हुए, मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़िया पहुंचकर करीब 45 मिनट बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, पंडाल में आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, महाकुंभ मेला क्षेत्र में बीते 20 दिनो में आग लगने की यह तीसरी घटना है, इससे पहले सेक्टर 22 और सेक्टर 19 में आग लग चुकी है ,