प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक एयरपोर्ट जाते समय एक युवक काफिले के आगे कूदा
वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा में उस समय एक बड़ी चूक हो गई , जब उनका काफिला रुद्राक्ष सेंटर से एयरपोर्ट की ओर जा रहा था , तभी एक युवक पीएम के काफिले के आगे कूद गया , वह पीएम की गाड़ी से बमुश्किल 10 फीट की दूरी पर था , पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया , बताया जा रहा है कि युवक भाजपा का कार्यकर्ता है और सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था , सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया , आरोपी युवक को सिगरा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है , मिली जानकारी के अनुसार जब पीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर निकले तो मुख्य गेट के सामने से गुजरते हुए एक युवक पीएम के काफिले के सामने कूद पड़ा , पुलिस कर्मियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया , आरोपी युवक के गले मे बीजेपी का आईकार्ड बरामद हुआ है जो बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम का है ,