पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर से सक्रिय हो सकता है मॉनसून 22 से 26 अगस्त के बीच बारिश का अनुमान
पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो सकता है , मौसम विभाग की माने तो 22 से 26 अगस्त के बीच मध्य बारिश हो सकता है , बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनना है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अब मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में फैल गया है , नमी का संकेन्द्रण देश के मध्य भागों में है , इसलिए, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है , अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है , पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 22 से 26 अगस्त के बीच मध्यम बारिश हो सकती है ,