चंदौली डीडीयू जक्शन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने तीन लोगों को 80 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा
चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जक्शन पर आज चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस ने तीन लोगों को 80 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा , बताया गया कि कैश के साथ पकड़े गए तीनो व्यक्ति डीडीयू जक्शन से हावड़ा जाने वाले थे, जीआरपी पुलिस ने शक होने पर तीनों व्यक्तियों का चेकिंग किया तो इनके पास प्लास्टिक के पुराने झोले में 80 लाख रुपये कैश बरामद हुए , पकड़े गए तीनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली जिले के रहने वाले है , सूत्रों की माने तो पकड़े गए कैश ज्वैलरी सप्लाई से सम्बंधित हो सकता है , जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को कैश के बारे में सूचना दे दी है,