कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ मिले गिनते गिनते खराब हो गईं मशीनें नोट गिनने में अभी 2 दिन और लगेंगे
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी की गयी, 72 घंटों से जारी छापेमारी के दौरान 300 करोड़ से अधिक की नकदी अभी तक बरामद की जा चुकी है , नकदी को गिनने के लिए लाई गई मशीनें गर्म होकर खराब भी हो गई, आयकर विभाग को फिर से नई मशीनें मंगानी पड़ी तब दोबारा गिनती का काम शुरू हो सका, पहले दिन 150 करोड़ की गिनती करने के बाद मशीनें खराब हो गई थीं , आयकर विभाग ने तीन दर्जन मशीनें नोट गिनने के लिए लगाई हैं, नोटों की गिनती आज भी जारी है , शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने बलांगीर जिले के सुदापाड़ा में शराब कंपनी के मैनेजर के घर छापेमारी कर नोटों से भरे 156 बैग बरामद किए थे, यह रकम 100 करोड़ से अधिक हो सकती है , तो वहीं बुधवार औऱ गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय में छापेमारी कर अलमारियों में बंदकर रखी गई 200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की थी , ओडिशा में आयकर विभाग की टीम ने भुवनेश्वर के पलासापल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, कंपनी के कुछ अधिकारियों के घरों, बौध में कंपनी की फैक्ट्री और कार्यालय तथा रानी सती राइस मिल की भी तलाशी ली, धनुपाली में देसी शराब फैक्ट्री और संबलपुर में बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज लिमिटेड के कार्यालय से भी भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है ,