उत्तर प्रदेश शासन ने कल देर रात में कई आईपीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी किया
उत्तर प्रदेश शासन ने कल देर रात में प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी किया , इनमे कुछ आईपीएस अधिकारी वो भी शामिल है जिन्हें अभी कुछ दिनों पहले प्रमोशन कर पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया था , प्रशांत कुमार -II को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंघान संगठन उत्तर प्रदेश बनाये गये, जोगेंद्र प्रसाद को पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र बनाये गये, अखिलेश कुमार चौरसिया को पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश बनाये गये , कलानिधि नैथानी, पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र बनाये गये, एस आनंद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसटीएफ, उत्तर प्रदेश बनाये गए, ओम प्रकाश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र बने, देवरंजन वर्मा बलिया के पुलिस अधीक्षक बने , अभिषेक सिंह को मुजफ्फर नगर की जिम्मेदारी मिली, संजीव सुमन को अलीगढ़ की कमान मिली, प्रशांत वर्मा एसएसपी रेलवे लखनऊ बनाये गए, अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज की जिम्मेदारी मिली, अभिषेक कुमार अग्रवाल रायबरेली के पुलिस अधीक्षक बनाए गए, प्राची सिंह को श्रावस्ती से हटाकर सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी दी गयी, सौरभ दीक्षित फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक बने, आलोक प्रियदर्शी को बदायूं की जिम्मेदारी मिली, अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट ,घनश्याम को श्रावस्ती का कप्तान बनाकर जिम्मेदारी सौपी गयी ,