लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन ने कई आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन ने बीती रात प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए , फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन को हटाकर गोंडा के जिलाधिकारी बनाया गया , तो वही उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है , नेहा शर्मा को निदेशक नगरीय निकाय से गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है , राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है , कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है , कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है , डॉ लोकेश एम. IAS 2005 मंडलायुक्त कानपुर नगर को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार , ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (IAS 2012) अपर आयुक्त झाँसी से अपर निदेशक चिकत्सा शिक्षा बनाये गये , रवि रंजन (IAS 2014) DM फ़िरोज़ाबाद को विशेष सचिव कृषि के साथ MD UP एग्रो का प्रभार सौंपा गया ,